बेगूसराय: जीडी कॉलेज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कुव्यवस्था के खिलाफ हंगामा
बेगूसराय के जीडी कॉलेज में कुव्यवस्था का आरोप लगाकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। साथ ही साथ कॉलेज में हंगामा किया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि स्नातक के अलग-अलग संकाय की पढ़ाई शुरू करने, दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग किया है।