पटना ग्रामीण: नीलगाय को बचाने के चक्कर में हुआ सड़क हादसा, तीन लोग घायल, 2 PMCH में हैं इलाजरत
फतुहा में शनिवार की देर रात नीलगाय को बचाने के चक्कर में पति-पत्नी समेत तीन लोग बाइक से गिर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद तीन घायलों में से दो घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जबकि एक अन्य घायल को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।