पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो लोग हुए घायल
पटना के मरीन ड्राइव पर शनिवार दिन रात करीब 10:00 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घटना के बाद दोनों घायलों को पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है।