प्रतापगढ़: जेठवारा मार्ग पर बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क जाम करने पर 67 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज: सीओ
सीओ मनोज रघुवंशी ने शनिवार शाम 5 बजे बताया की जेठवारा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग रामाश्रय विश्वकर्मा की सड़क हादसे में मौत के बाद, जेठवारा-कुंडा मार्ग पर शव रखकर हंगामा और जाम लगाने पर पुलिस ने 7 नामजद सहित 67 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। शुक्रवार को हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।