कोंडागांव: बनियागांव एनएच-30 में अज्ञात कार ने पैदल सड़क पार कर रही बालिका को ठोका, कार चालक मौके से फरार
कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनियागांव में शुक्रवार की रात 8 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है जिसमे एक 14 साल की बालिका घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया है। परिजनों ने बताया की रात 8 बजे बालिका रामेश्वरी बघेल अपने अन्य परिजनों के साथ अपने घर आ रही थी उसी दौरान सड़क पार करते समय अज्ञात कार ने ठोक दिया।