रानीगंज की बेटी श्रद्धा पांडेय ने एक बार फिर से अपने प्रदेश और जिले के साथ अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया। इस बार उसने बिहार पीसीएस 2026 की परीक्षा में टॉप करके पूरी क्षेत्र का गौरव बढ़ाते हुए इतिहास रच दिया। उसने अपनी सफलता का एक ऐसा कीर्तिमान बनाया है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देंगी। वहीं परिजन भी उसकी सफलता से गदगद है। परीक्षा में 593 अंक पाकर उसने अपनी सफलता का परचम लहराया। इसके पहले यूपी पीसीएस में वह असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स में बनी थी। पिता संतोष पांडे और बाबा शिव नारायण पांडेय भी बेटी की सफलता पर झूम उठे हैं। वहीं क्षेत्रीय लोगों में उसकी इस सफलता पर खुशी की लहर है।