बांका: धवामा गांव में विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Banka, Banka | Nov 27, 2024 बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के धवामा गांव में बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धवामा गांव निवासी परमानंद यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया,जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया।