बालूमाथ: गेरेंजा गांव में बैठक कर लिया निर्णय, जब तक रोड नहीं तब तक एस आई आर का सर्वे कार्य नहीं
बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के गेरेंजा गांव में ग्राम प्रधान परमेश्वर गंझू के अध्यक्षता में ग्राम सभा किया गया और वहां के ग्रामीणों ने कहा कि आज तक हम सभी लोग रोड से वंचित हैं और एन एच 22 हाइवे से ही हम लोगों का रोड जुड़ा हुआ है। इसी रोड से सभी विधायक ,सांसद, मंत्री मुख्यमंत्री गुजरते हैं, लेकिन किसी ने इस गांव की और जर्जर सड़क पर ध्यान नहीं दिया।