कानपुर: बुजुर्ग महिला ने पनकी मंदिर के महंतों पर लगाए जबरन दुकान खाली करवाने के आरोप, पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार
बुजुर्ग महिला ने पनकी मंदिर के महंतों पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि मंदिर के महंत उसकी दुकान को जबरन खाली कराकर किसी अन्य व्यक्ति को बेचना चाहते हैं और अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपने परिवार सहित मिट्टी के तेल से आत्महत्या कर लेगी।