कानपुर: जाजमऊ के एनवा केमिकल्स स्टोरेज में लगी भीषण आग, दमकल की सात यूनिट ने आग पर पाया काबू
जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत एनवा केमिकल्स स्टोरेज में आग लग गई। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी की त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल की सात यूनिटों ने आग पर काबू पाया है।आसपास के भवनों को भी सुरक्षित बचा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। अन्य आवश्यक कार्य की जा रही है।