भभुआ: सुरहा गांव लिंक रोड के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 90 पीस देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | Sep 18, 2024 सुरहा गांव लिंक रोड के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 90 पीस देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जो चैनपुर थाना क्षेत्र के गाजिपुर गांव निवासी जोखू बिन्द के 28 वर्षीय पुत्र गणेश बिन्द बताया जाता है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने कहा कि शराब और बाइक को जब्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है।