गांव रामगढ़ में माकपा की न्याय सभा में कानून-व्यवस्था, पेयजल, सिंचाई, बेरोजगारी, मनरेगा, फसल बीमा और नशे के मुद्दे उठाए गए। सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अभिषेक शर्मा हत्याकांड के खुलासे सहित जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई।