सतना जिले की जनपद पंचायत नागौद की ग्राम पंचायत रहिवारा में भ्रष्टचार रूपी जिन्न पीछा छोड़ने का नाम नही ले रहा है।पूर्व में प्रधान मंत्री आवास योजना में हुई धांधली का बड़ा खुलासा हुआ था। लेकिन अब और भी बड़ा मामला प्रकाश में आया है,ग्रामीण का आरोप है कि जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर निकाली गई राशि।सतना कलेक्टर के समक्ष शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की गई मांग।