झांसी: झांसी में छाया के मंगेतर के खिलाफ FIR दर्ज, युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- हर्ष को सजा देना
Jhansi, Jhansi | Oct 28, 2026 झांसी के चांद गेट इलाके में युवती छाया की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके मंगेतर हर्ष बग्गन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। छाया ने मंगलवार सुबह घर के ऊपरी कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी थी। मौके से मिले हाथ से लिखे सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए मंगेतर को जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार की दोपहर 3 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज