हनुमानगढ़: जिले के मलवानी गांव स्थित अमृत सरोवर में लगे 1200 पौधे अज्ञात लोगों ने जलाकर किए नष्ट, ग्रामीणों में फैला आक्रोश
हनुमानगढ़ जिले के मलवानी गांव स्थित अमृत सरोवर में लगाए गए 1200 पौधे अज्ञात लोगों ने जला दिए हैं। इस घटना से गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। यह पौधे विभिन्न प्रजातियों के छायादार थे जिन्हें पूरी तरह जलकर नष्ट कर दिया गया। अमृत सरोवर गांव की मुख्य आबादी से काफी दूरी पर स्थित है।