ऊन: बूंटा गांव में नशे में विद्युत लाइन के तार काटते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Un, Shamli | Apr 16, 2026 गुरूवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के बूंटा गांव की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में एक युवक दरांती से एक मकान की छत पर चढ़कर विद्युत लाइन के तार काटता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवक द्वारा कथित तौर पर नशे के कारण यह घटना की गई। गनीमत इस बात की रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई।