विदिशा: गेहूं उपार्जन प्रक्रिया शुरू, विधायक, ADM व अन्य अधिकारियों ने ग्राम पठारी हवेली में सायलो केंद्र का निरीक्षण किया
प्रदेशसरकार द्वारा विभिन्न स्थानो पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ कर दी गई। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम पठारी हवेली में बने सायलों केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विधायक मुकेश टंडन, एडीएम अनिल डामोर,SDM क्षितिज शर्मा, कृषिकल्याण उपसंचालक केएस खपेड़िया, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुबाय के साथ अन्य अधिकारी दोपहर2बजे पहुचे