उरई: ग्राम खरका निवासी व्यक्ति ने खनन माफियाओं पर लगाया जबरन खेत से ट्रैक्टर निकालने का आरोप, DM से की शिकायत
Orai, Jalaun | Mar 1, 2024 जिलाधिकारी कार्यालय आए ग्रामीण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खरका गांव के कुछ दबंग लोग अवैध खनन का काम करते हैं और वह उसके खेत से जबरन ओवरलोड ट्रैक्टरों को निकलते हैं जिससे जमीन खराब होती है। व्यक्ति के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है जिसको लेकर व्यक्ति ने डीएम से शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई।