उरई: उरई में संत रविदास की प्रतिमा लगाने को लेकर दलित नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Orai, Jalaun | Feb 29, 2024 झांसी जिले में डॉ. अंबेडकर और संत रविदास की प्रतिमा लगाने को लेकर दलित नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस संबंध में आज उरई के जिलाधिकारी कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि झांसी जिले में संत रविदास जयंती पर संत रविदास व डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने पर पुलिस ने दलित नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। जिसके विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है।