उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर बच्ची को रौंद देने व बच्ची की मौत हो जाने के मामले में मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Feb 29, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को मृतक बच्ची के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची ऑटो से जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। तभी बच्ची गिर गई और ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।