उरई: एट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की फसल नष्ट होने के चलते व्यक्ति ने ज़हरीले पदार्थ का किया सेवन, व्यक्ति की हुई मौत
Orai, Jalaun | Feb 29, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक व्यक्ति के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति ने अपने खेत में फसल लगी हुई थी और ओला व वर्षा से व्यक्ति की फसल नष्ट हो गई। जिसके चलते व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।