घर के दरवाजे पर बैठी महिला पर ला.ठियों से हमला, बचाने आए 4 लोगों को भी पी.टा, 5 घायल
मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेवदा गांव स्थित आशाराम का पुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मा.रपीट में बदल गया और दोनों पक्षों में ला.ठी-स.रिए चले। घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मुन्नी बाई, कमलेश बाई, योगेंद्र सिंह समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मुन्नी बाई और कमलेश बाई को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, फरियादी आशाराम गुर्जर ट्रक ड्राइवर है। कुछ दिन पहले ट्रक पर ड्राइवरी करने को लेकर उसका पड़ोसी राजेंद्र गुर्जर से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सत्तो और एक अन्य व्यक्ति ला.ठी-स.रियों से लैस होकर आशाराम के घर पहुंच गए।
आरोप है कि आरोपियों ने घर के दरवाजे पर बैठी मुन्नी बाई पर अचानक ला.ठियों से हमला कर दिया। मुन्नी बाई की चीख-पुकार सुनकर कमलेश बाई, गिर्राज और योगेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उसे बचाने के लिए बाहर आए। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी ला.ठी-स.रियों से मा.रपीट शुरू कर दी।
अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मा.रपीट में दो महिलाओं समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मुन्नी बाई और कमलेश बाई को गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद की वजह, घटना में शामिल लोगों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
#morena #मुरैना #पुलिस
Morena Nagar, Morena | Sep 27, 2026