जौरा सब जेल में मिलाई के दौरान बंदियों की रील वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुरैना। जौरा सब जेल से जुड़ा एक रील्स वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में जेल में बंद बंदियों के मिलाई के समय का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
सवाल यह है कि जब जेल परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होती, तो आखिर बंदियों की रील कैसे बनाई गई? वीडियो किस मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया और इसे जेल परिसर से बाहर कैसे लाया गया, यह जांच का विषय है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की वास्तविकता और इसे किस स्थान तथा परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो जेल परिसर के अंदर बनाया गया था या किसी अन्य स्थान का है। यदि वीडियो जेल के अंदर बनाया जाना पाया जाता है, तो यह जेल की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का मामला हो सकता है।
#मुरैना #जौरा #जेल