हरिद्वार: आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल में हरकी पौड़ी पर भगदड़ की सूचना पर चेक किया गया NDRF और SDRF का रिस्पॉन्स टाइम
आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए हरिद्वार में भी मॉक ड्रिल की गई। जिसमें हर की पैड़ी के पास भगदड़ की सूचना को फ्लैश करके रिस्पांस टाइम को परखा गया।।भगदड़ में 15 लोगों के पानी में डूबने की सूचना पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और डूब रहे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें रिलीफ सेंटर भेजा गया। मॉक ड्रिल में सभी विभागो का सहयोग रहा