खेत में पानी देते समय दिखा 9 फीट लंबा मगरमच्छ, रात 2 बजे तक चला रेस्क्यू; चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा
मुरैना। जिले के सराय छोला थाना क्षेत्र के ग्राम जारह में खेत में पानी दे रहे ग्रामीणों को करीब 9 फीट लंबा वयस्क मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर अधीक्षक देवरी के निर्देश पर हैचरी टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ के रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की। 21 और 22 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 11 बजे से रात 2 बजे तक चले अभियान में टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को चंबल नदी के राजघाट पर सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। समय रहते किए गए रेस्क्यू से मगरमच्छ को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पहुंचाया जा सका।
#मुरैना #morena #मगरमच्छ #चंबल