मुरैना: खेत की मेड़ को लेकर विवाद में चली गो.ली, संजय के कान को छूकर निकली, गोलू के सिर पर ला.ठी से हमला, ग्वालियर रेफर
मुरैना। जिले की पोरसा तहसील के ग्राम सिंगपुरा में खेत की मेड़ को लेकर विवाद के बाद गो.ली चलने और मा.रपीट का मामला सामने आया है। घटना में संजय गो.ली लगने से घायल हो गया, जबकि गोलू के सिर पर ला.ठी से हमला किए जाने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोलू को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।
हैरो चलाते समय मेड़ में लगने से शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंगपुरा गांव में एक युवक खेत में हैरो चलाकर जुताई कर रहा था। इसी दौरान हैरो खेत की मेड़ में लग गया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते गो.ली चलने और मा.रपीट तक पहुंच गया।
तीन लोगों पर गो.ली चलाने का आरोप
आरोप है कि विवाद के दौरान उमेश पिता जगजोधन, लक्ष्मण पिता राकेश और राजवीर पिता जगजोधन ने गो.ली चला दी। इस दौरान गो.ली संजय के कान को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, आरोप है कि राजवीर ने गोलू के सिर पर ला.ठी से हमला कर दिया। हमले में गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर हालत में गोलू ग्वालियर रेफर
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गोलू की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद और हिंसक झड़प की चर्चा है।
#morena #पोरसा #मुरैना