जोकीहाट: महलगांव थाना पुलिस ने आमगाछी से 2 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Jokihat, Araria | Jan 17, 2025 महलगांव थाना पुलिस ने शुक्रवार को शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चला रही थी।इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आमगाछी गांव स्थित रूपेश विश्वास नामक व्यक्ति शराब का कारोबार कर रहा है।इसी सूचना के आलोक में पुलिस आमगाछी गांव पहुंची तो रूपेश विश्वास शराब बेच रहा था। पुलिस ने रूपेश विश्वास को गिरफ्तार कर थाना ले आयी है।