महाराजगंज: बेड़ारु गांव में 2 पक्षों के बीच मारपीट, एक बच्ची सहित 3 महिलाएं समेत कुल 4 घायल, पुलिस से की गई शिकायत
31 जुलाई शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में कुल चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया।जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों पक्षों के द्वारा थाने मे शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले मे मेडिकल आदि कराकर घटना के बारे मे जांच प्रताप शुरू कर दी है। मारपीट की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है