🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | धानी बाजार में सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन
📍 महराजगंज। धानी बाजार में बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आक्रोश सामने आया। व्यापार मंडल अध्यक्ष बलराम अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
व्यापारियों ने गंदगी, जलभराव और नालियों की सफाई की समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए रसायनों के छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम फरेंदा और बीडीओ धानी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सफाई व्यवस्था को जल्द सुदृढ़ कराने का आश्वासन दिया।
📢 व्यापारियों ने कहा—व्यवस्था में जल्द सुधार जरूरी, नहीं तो आंदोलन तेज होगा।
#BreakingNews #Maharajganj #Dhani #DhaniBazar #MaharajganjNews #व्यापारमंडल #साफसफाई #धरनाप्रदर्शन #जनसमस्या #जलभराव #फॉगिंग #UPNews