चित्तौड़गढ़ जिले में एक बुजुर्ग यूट्यूब पर फर्जी IPO निवेश विज्ञापन के झांसे में आकर 19.89 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गए। निम्बाहेड़ा निवासी 50 वर्षीय प्रदीप कुमार नवलखा को जनवरी 2026 में एक बड़े कंपनी नाम से निवेश ऐप का विज्ञापन दिखा, जिस पर क्लिक करते ही उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया गया।