कटंगी: कटंगी से महज 5 किमी दूर बोपली के खेत में दिखा बाघ, 5 गांवों में दहशत
कटंगी तहसील मुख्यालय कटंगी से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम बोपली के एक खेत में बुधवार 4 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वन्य प्राणी बाघ देखे जाने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाघ की खबर जंगल की आग की तरह फैली और बोपली सहित कटेरा, बनेरा, गोपालपुर और अगासी जैसे गांवों में डर का माहौल बन गया।