शाजापुर: शहर में मकर संक्रांति का उत्साह, देर रात तक पतंग की दुकानों पर लगी भीड़
शाजापुर में मकर संक्रांति का त्योहार पतंगबाजी के साथ मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। 14 जनवरी को होने वाले इस पर्व से पहले ही शहर में पतंगबाजी का जुनून चरम पर पहुंच गया है। शहर में एक दर्जन से अधिक पतंगों की दुकानें खुल चुकी हैं, जहां सुबह से लेकर शाम 7 बजे तक भी पतंगबाजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जो देर रात तक भी रहेगी ।