शाजापुर: कलेक्टर सुश्री बाफना ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की ऑनलाइन समीक्षा कर निराकरण के निर्देश दिए
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज सीएम हेल्पलाइन से विभिन्न विभागों को प्राप्त शिकायतों के निराकरण की ऑनलाईन समीक्षा की। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि के साथ सही एवं समयावधि में निराकरण करने के निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिये। इस दौरान कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,