शाजापुर: NH-52 पर सुनेरा पुलिस ने 45 गौवंशों से भरा ट्रक पकड़ा, 16 लाख का मश्रुका जब्त, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
सुनेरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध परिवहन कर ले जाए जा रहे 45 गौवंशों के प्राण बचाए। पुलिस ने एक वाहन भी जब्त किया है। हालांकि बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए, जिनके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।