परिहार: हस्ताक्षर में गड़बड़ी के चलते राजद के मतदान अभिकर्ता बूथ पर नहीं बैठ पाए
परिहार में तिरहुत स्नातक निर्वाचन के मतदान के दौरान राजद के मतदान अभिकर्ताओं को बूथ पर बैठने की अनुमति नहीं मिल सकी। बताया गया कि मतदान अभिकर्ता के प्रपत्र पर अभ्यर्थी का हस्ताक्षर नामांकन पत्र में दर्ज हस्ताक्षर से अलग पाया गया। इसी आधार पर अभिकर्ताओं को बूथ पर बैठने से रोक दिया गया। हालांकि, मतदान अभिकर्ताओं से संबंधित कागजात तैयार हो चुके थे। मामला सामने