सिमडेगा: न्यायालय परिसर में उद्यान और ओपन जिम का उद्घाटन
सिमडेगा:- न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय, रांची ने शनिवार को 12:10 बजे सिमडेगा भ्रमण के दौरान न्यायमूर्ति ने सर्वप्रथम न्यायालय परिसर में बने उद्यान -सह- ओपन जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने उद्यान में लगाए फलदार वृक्ष का निरीक्षण भी किया। ओपन जिम को देख जिला प्रशासन से और भी स्थानों में ओपन जिम का अधिष्ठापन कराने की बात कहीं।