जमुई: दो पक्षों के बीच मारपीट में 08 लोग हुए घा^य^ल जांच में जुटी पुलिस
जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे गांव में रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिं^स^क झ^ड़^प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी- डंडा वह ईंट- पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से भी चार लोग घा^य^ल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घा^य^लों को इलाज के लिए शनिवार की दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष से गणेश यादव और उनके पुत्र रामाशीष यादव, मनीष कुमार और पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से बिराइंची यादव और उनके भाई जमुना यादव, पुत्री कंचन कुमारी व काजल कुमारी घायल हुई है। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मा^र^पी^ट का आरोप लगाया है। #jamuiPolice #CrimeAlert #CrimeNews #marpeet #jamui
Jamui, Jamui | Oct 18, 2026