कुचायकोट: विशम्भरपुर थाना के सलेमपुर बांध के पास उत्पाद विभाग ने 27 लीटर शराब की ज़ब्त, 3 गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग ने विशम्भरपुर थाना के क्षेत्र के सेलपुर बाध के समीप से दो मोटरसाइकिल से 27 लीटर शराब जप्त किया। वही इस करवाई में उत्पाद विभाग ने 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में छोटे आलम,इरफान आलम और गुलाम साहनी शामिल है जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग के द्वारा आज सोमवार को शाम 5 बजे दी गई।