धौलपुर: मजदूरी से लौटे युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
बसेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मजदूरी से घर लौटने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे पहले बसेड़ी अस्पताल और फिर धौलपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों क