मुरैना नगर: ओवर ब्रिज पुल के ऊपर नेशनल हाईवे 44 पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान,हाईवे पर लगा जाम
ओवर ब्रिज पुल के ऊपर नेशनल हाईवे 44 पर चलते ट्रक में अचानक आग लग गई और सड़क पर जाम लग गया। बता दे कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलते ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। आग ट्रक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से लगी बताई जा रही है। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चालक ने अपनी जान बचाई।