बवानी खेड़ा: गांव कुंगड़ में अन्नदाताओं का धरना 27वें दिन भी रहा जारी
गांव कुंगड़ स्थित एसबीआई शाखा के पूर्व मैनेजर द्वारा सैंकड़ों किसानों को करोड़ों रुपये की चपत लगाने का मामला उजागर होने के बाद गांव कुंगड़ स्थित एसबीआई शाखा के समक्ष किसानों का धरना मंगलवार को 27वें दिन भी लगातार जारी रहा। इस दौरान अन्नदाताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए जल्द से जल्द अपना रुपया ब्याज सहित वापस दिलवाने की मांग की है।