बवानी खेड़ा: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गुरू भिवानी की बेटी सुरूची ने दो गोल्ड जीत लहराया परचम खेल प्रेमियो में खुशी की लहर
गुरू द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी सुरूची ने तमिलनाडु में जारी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग की अंडर-18 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में दो गोल्ड मैडल जीते है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुरू द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी के कोच सुरेश सिंह तिगड़ाना ने बताया कि सुरूची मूल रूप से झज्जर जिला के गांव सासरौली निवासी है ।