फिजिक्स वाला (PW) कोचिंग के छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का आरोप लगाते हुए छात्र थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद कोचिंग संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है।