पीरो: हसन बाजार से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया गया, फरारी खत्म, पुलिस ने भेजा जेल
Piro, Bhojpur | May 9, 2026 हसन बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। कुर्की वारंट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने शनिवार की सुबह 8 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान पचमा गांव निवासी धनंजय सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया था।