खलीलाबाद: दुधारा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया, पीड़ित भाई ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
दुधारा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ के एक गाँव निवासी युवक ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत की है। पीड़ित भाई ने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बहन के साथ बुढ़ान नगर निवासी एक युवक ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया