मंडला: ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के नए साउथ ब्लॉक का भूमिपूजन, पीएचई मंत्री संपतिया उइके रहीं मुख्य अतिथि
Mandla, Mandla | Apr 25, 2026 जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, शनिवार को दोपहर 3:00 बजे ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन साउथ ब्लॉक का भूमिपूजन मध्य प्रदेश शासन की पीएचई मंत्री संपतिया उइके के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। इस दौरान मंत्री संपतिया उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।