बाह: अभयपुरा चौराहे पर सीवर धंसने से तीन गायें गिरी,जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला गया
बाह के अभयपुरा चौराहे पर लगातार बारिश के चलते सीवर का गड्ढा धंस गया, जिसमें तीन गायें गिर गईं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। गायों को सुरक्षित निकालने के लिए तुरंत प्रयास शुरू किए गए। राजा भदौरिया के नेतृत्व में जेसीबी मशीन की मदद से गायों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।