बाह: चित्राहाट के पारना गांव में अजगर की दहशत, पालतू पशुओं को बना रहा शिकार
चित्राहाट थाना क्षेत्र के पारना गांव के यमुना के बीहड़ों में एक विशाल अजगर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। अजगर अब तक कई जंगली जानवरों के साथ-साथ किसानों के पालतू पशुओं को भी अपना शिकार बना चुका है। बुधवार को गांव के एक किसान के गोवंश को अजगर ने निशाना बनाया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।