हांसी: हांसी में यातायात नियमों का उल्लंघन, 4 प्राइवेट बसों समेत कई वाहनों पर कार्रवाई, ₹1.15 लाख का चालान
Hansi, Hissar | Aug 12, 2025 हिसार जिले के हांसी में ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। इसमें बिना नंबर प्लेट, कागजात, ब्लैक फिल्म लगी कारों और प्राइवेट बसों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों के 47 हजार रुपए का चालान किया।