हांसी: नकली घी फैक्ट्री के 15 सैंपल फेल, सीएम फ्लाइंग टीम ने किया था भंडाफोड़
Hansi, Hissar | Aug 11, 2025 हिसार के हांसी शहर में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है।18 जून को सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल और पुलिस की मौजूदगी में टीम ने नगर परिषद कार्यालय के पीछे चल रही इस अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली घी, रसायन, खाली डिब्बे बरामद किए थे